ओह! प्रतिज्ञा सीरियल के सज्जन सिंह नहीं रहे…

मुंबई। टीवी जगत में अपने अभिनय से धमाल मचाने वाले तथा अपनी प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन कर सबका दिल जितने वाले प्रतिज्ञा सीरियल के सज्जन सिंह अब नहीं रहे। सज्जन सिंह का किरदार निभाने वाले कोई और नहीं अनुपम श्याम ओझा ही थे। जिनका रविवार की रात निधन हो गया। उनकी तबीयत पिछले एक सप्ताह से खराब चल रही थी। वह काफी दिनों से किडनी के रोग से जूझ रहे थे। उनके निधन से चारो तरफ शोक की लहर दौड़ गई है। टीवी जगत में उनके निधन पर जगह-जगह शोक सभा कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। उधर उत्तर प्रदेश के मुखयमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक संवेदना प्रकट की है।
अनुपम श्याम ओझा का जन्म २० सितंबर १९५७ को प्रतापगढ़ में हुआ था। उनकी तबीयत पिछले लाकडाउन में काफी बिगडऩे लगी थी। वह मुंबई के एक बड़े अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे। तब उनके आर्थिक तंगी के कारण वित्तीय मदद की जरूरत पड़ी थी। हालत काफी खराब होने पर अनुपम श्याम ओझा ने कई लोगों से आर्थिक मदद मांगी। जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हेंं बीस लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी। अब वह हम लोगों के बीच नहीं रहे।…

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!