बलिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम “भारत छोड़ो आन्दोलन” दिवस पर पूरे देश के कर्मचारी इप्सेफ (इण्डियन पब्लिक सर्विसेज इम्पलाइज फेडरेशन) के तत्वाधान में सभी कर्मचारियों द्वारा अपने -अपने कार्यस्थल पर निम्न स्लोगन के साथ आन्दोलन किया गया।
…
1. नई पेंशन स्कीम भारत छोडो..,, ठेकेदारी प्रथा भारत छोड़ो।।
2. पुराने व अप्रसांगिक कंडक्ट रूल भारत छोड़ो।
3. पुरानी पेंशन बहाल करें आउटसोर्सिंग व संविदा कर्मियों को नियमित करें।
4. कोरोना वारियर्स की वेतन विसंगतियां दूर करें।
5: सेवानिवृत्त में असमानता भारत छोड़ा, निजीकरण भारत छोड़ो।
6 वेतन व अन्य सुविधाओं में असमानता भारत छोड़ो।।
7 महगाई भत्ते के एरियर का भुगतान करें, राष्ट्रीय वेतन आयोग का गठन करें।
आन्दोलन का मुख्य कार्यक्रम जिला चिकित्सालय परिसर में 1.30 बजे किया गया।
….
इस आंदोलन कार्यक्रम में निम्नलिखित संघों के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया। अवधेश कुमार सिंह, योगेन्द्रनाथ पाण्डेय, अरुण कुमार सिंह, विनोद कुर सिंह कोटेजाज प्रसाई, आर बी यादव, मनोज सिंह,आदि लोग उपस्थित रहे।