लखनऊ/जौनपुर। बेसिक शिक्षा वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की बैठक राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में शनिवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र कुमार यादव ने की।
बैठक में जौनपुर जिले के जिला अध्यक्ष एवं संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शैलेंद्र यादव को बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमार यादव ने (कार्यवाहक) प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमार यादव ने कहा कि डॉ शैलेंद्र यादव को प्रदेश अध्यक्ष (कार्यवाहक) बनाए जाने पर पूरे प्रदेश में संगठन मजबूत होगा।
कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ शैलेंद्र यादव ने कहा कि ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा के साथ मैं सदैव शिक्षक हित में खड़ा रहूंगा और किसी भी शिक्षक के साथ हो रहे शोषण, अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
इस मौके पर महेंद्र कुमार यादव, विनोद कुमार मौर्य, उमेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार शर्मा ,रमेश यादव, अशोक कुमार यादव ,अरविंद कुमार, सुरेश यादव, अनिल कुमार, आर्थव सिंह, विमल कुमार यादव, सुनील यादव, अनिल यादव, जय सिंह यादव, विकास यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।