हत्या व आत्महत्या के बीच उलझी सूचि की मौत, पति हिरासत में…

गाजीपुर। एक विवाहिता ने सोमवार की रात फांसी के फंदे को चूम लिया। घरेलू प्रताडऩा से उबकर उसने ऐसा किया या उसकी घर वालों ने हत्या कर फंदे से लटका दिया यह सच्चाई अभी सामने नहीं आई है। लेकिन पुलिस इन्हीं दो बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। उधर मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर साक्ष्य छुपाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
करंडा थाना क्षेत्र के दीनापुर निवासी त्रिपुरारी की दस साल पूर्व चंदौली जनपद के सिकठा निवासी सुचि सिंह के साथ बड़े धूमधाम से शादी हुई। शादी के बाद से सबकुछ ठीक चल रहा था। पति-पत्नी हंसी खुशी रह रहे थे। लेकिन सास -बहू में अनबन रहती थी। दोनों के बीच झगड़ा होने और हालात ज्यादा बिगड़ जाने पर पति पत्नी को मायके पहुंचा देता था। दो दिन पहले भी सुचि और उनकी सास से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी बीच सुचि की लाश सोमवार की देर रात खिड़की में दुपट्टा के सहारे लटकी मिली। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई, तो घर में रूदन-क्रंदन शुरू हो गया। घटना के बारे में मायके वालों को अवगत कराया गया। कुछ घंटे बाद मायके के लोग बेटी के घर पहुंच गए। महज पांच से छह फीट की दूरी पर विवाहिता का फांसी लगाना उनके गले नहीं उतर रहा था। मृतक के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान भी थे। यह देख मायके वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूची की मौत हत्या और आत्महत्या के बीच लटक रही है। ससुराल पक्ष का कहना है कि किसी बात से नाराज होकर सूचि ने आत्महत्या की है। जबकि मायके पक्ष का आरोप है कि उसकी हत्या कर साक्ष्य को छुपाने की गरज से खिड़की से लटकाया गया है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। उधर मायके पक्ष की तहरीर पर सूचि के पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!