सपा कार्यकर्ताओं ने सीएम को काला झंडा दिखा काफिले पर पर्चे फेंके…

गाजीपुर। मुखयमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का सख्त पहरा था। कहीं से कोई चून न हो इसके लिए उच्चाधिकारियों ने दो दिन पहले से ही महकमे को प्रशिक्षण देने से लेकर सारी सर्तकताओं से अवगत करा दिया था। बावजूद सोमवार को सीएम के काफिले को सपा कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। यह वाकया सैदपुर कोतवाली के पीछे पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में हुआ। वहां महज तीन से चार की संख्या में मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शित करते हुए सीएम को काला झंडा दिखाया और पर्चे भी फेंंके।

सोमवार को सैदपुर नगर के टाउन नेशनल इंटर कालेज में आयोजित मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सकुशल संपन्न होने के बाद वह हेलीपैड पर वापस लौट रहे थे। इसी बीच कोतवाली के ठीक पीछे से गुजर रहे उनके काफिले को सपा कार्यकर्ताओं ने न केवल काला झंडा दिखाया, बल्कि उनके सामने पर्चे भी फेंके।

ऐसा होते ही सीएम की सुरक्षा में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों की धड़कने बढ़ गई। अफसरों के पसीने छुटने लगे। तभी कुछ सिपाहियों ने उनके हाथ से झंडे छीन लिए। बावजूद कार्यकर्ता योगी मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। किसी तरह सीएम को वापस रवाना किया गया। काला झंडा दिखाने वालों में रामनिवास यादव, अमलेश यादव और मोहित के नाम चर्चा में हैं।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!