अरे! बलिया में छात्रा के साथ दुष्कर्म..





घर में बालिका को अकेले पा युवक ने की दरिंदगी
हल्दी। हद हो गई ! कक्षा सात में पढ़ने वाले एक बालिका के साथ उसी गांव के एक युवक ने घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। मामला प्रकाश में आते हैं पूरे गांव में हलचल मच गई। पीड़ित परिजन थाने पहुंचे और दुष्कर्म की तहरीर दी। पुलिस ने प्रथमदृष्टया इस मामले में छेड़खानी एवं पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा सात की नाबालिक छात्रा को अकेले पा उसी गांव का एक युवक घर में घुस गया और बालिका के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। हुआ कुछ यूं.. क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 12 वर्षीय छात्रा के परिवार वाले घर पर नहीं थे। बालिका को को घर में अकेला पाकर गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की के विरोध करने तथा चिल्लाने पर आस -पास लोग दौड़े, तो युवक वहां से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घर पहुंचे। उन्हें बालिका ने आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस को घटना की तहरीर दी गई। इस मामले में पुलिस ने पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश में जुट गई है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि बालिका के दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कर उसका बयान दर्ज कर लिया गया है। उसे महिला पुलिस की देखरेख में मेडिकल के लिए भेजा गया है।



Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!