भाजपा ने 17 नगर निगमों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को वाराणसी, तो आगरा की जिम्मेदारी संभालेंगे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक..

लखनऊ। भाजपा ने 17 नगर निगमों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी। साथ ही निकाय चुनाव में मंत्रियों को जिम्मेदारी बांटी गई है। इसके तहत लखनऊ नगर निगम के चुनाव की कमान मंत्री सुरेश खन्ना को सौपी गई है। इसी क्रम में..
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को वाराणसी और आगरा की जिम्मेदारी उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को मिली। गोरखपुर में वन मंत्री अरुण सक्सेना को जिम्मेदारी दी गई है।
कानपुर नगर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और गाज़ियाबाद में डॉ महेन्द्र सिंह को बनाया गया प्रभारी। मेरठ में भाजपा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह और सहारनपुर में मंत्री असीम अरुण को बनाया प्रभारी। मुरादाबाद में विधायक पुरुषोत्तम अग्रवाल और मथुरा-वृन्दावन में राम नरेश अग्निहोत्री को मिली जिम्मेदारी।
फिरोजाबाद में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह और अलीगढ में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को बनाया प्रभारी। शाहजहापुर में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और बरेली में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी बनाये गए प्रभारी। झाँसी में मंत्री बेबी रानी मौर्या और अयोध्या नगर निगम में मंत्री सूर्य प्रताप शाही को जिम्मेदारी। प्रयागराज नगर निगम की जिम्मेदारी मंत्री जितिन प्रसाद को मिली।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!