बांसडीह में साइकिल ने सभी राजनीतिक दलों को किया बेदम…

बांसडीह में पूर्व चेयरमैन ने चलाई साइकिल, सपा के लिए जुटाया जनसमर्थन..
बलिया। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में क्षत्रिय और ब्राह्मण नेताओं के साइकिल पर सवार होने से भाजपा और बसपा खेमे में खलबली मची हुई है। रविवार को बांसडीह नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन सुनील सिंह ने साइकिल यात्रा निकालकर सैकड़ों लोगों को सपा में शामिल किय।


बता दें कि समाजवादी पार्टी के चुनाव निशान साइकिल ने इस बार बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में न केवल अपना दम दिखाना शुरू दिया है, बल्कि सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को बेदम कर दिया है। यहां साइकिल रफ्तार दिनों दिन तेज होती जा रही है। इस सीट पर सपा से चुनाव लड़ रहे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी इस बार जीत दर्ज कर नई इबारत लिखने वाले हैं। इस संबंध में पूर्व चेयरमैन सुनील सिंह ने कहा कि इस बार नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी की जीत सुनिश्चित है। पूरे क्षेत्र में कदम-कदम पर जनता की भीड़ एवं मिल रहा अपार जन समर्थन पहले से ही जीत का संकेत देने लगा है।

कहा कि यहां समाजवादी पार्टी की लड़ाई किसी से नहीं है। क्योंकि बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में रामगोविंद चौधरी चुनाव नहीं लड़ रहे, बल्कि यहां की जनता चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा की सरकार में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार ने किसी को नहीं बख्शा है। आम जनता त्रस्त है। अब लोग सत्ता परिवर्तन चाहते हैं।


कहा कि जनपद में साइकिल की तेज रफ्तार पर चुनाव विशेषज्ञों को भरोसा हो या न हो, लेकिन जनता को पूरा यकीन है कि इस बार अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने बांसडीह विस में भारी मतों से नेता प्रतिपक्ष की जीत मिलने के साथ ही प्रदेश में सपा को सबसे ज्यादा सीटें मिलने की बात कही।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!