प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष वालीबाल प्रतियोगिता के लिए जिला/मण्डल स्तरीय की टीम का चयन ट्रायल्स





बलिया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक छह सितंबर से दिसम्बर 2023 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय मिर्जापुर में किया जा रहा है।
उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आजमगढ़ मण्डल की टीम के लिए जनपदीय चयन/ट्रायल्स एक दिसम्बर 2023 को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में एवं मंडलीय चयन/ट्रायल्स चार दिसम्बर 2023 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में प्रातः दस बजे से किया जाएगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सीनियर पुरूष वालीबाल खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। जनपद के इच्छुक सीनियर पुरूष वालीबाल खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी दिनांक 06-09 दिसम्बर 2023 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, मिर्जापुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष वालीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए आजमगढ़ की जिला/मण्डल टीम का चयन खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में यूपी कबड्डी एसोसिएशन के समन्वय से प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 08 से 10 दिसम्बर 2023 तक जिला खेल कार्यालय, जौनपुर में किया जा रहा है।
उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आजमगढ़ मण्डल की टीम हेतु जनपदीय चयन/ट्रायल्स 01 दिसम्बर 2023 को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स 04 दिसम्बर 2023 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे से किया जाएगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले जूनियर बालक कबड्डी खिलाड़ियों की जन्मतिथि आयुवर्ग 2004 या उसके बाद की होनी चाहिए। जिसमें खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाण-पत्र, खिलाडियों को जन्मतिथि प्रमाण-पत्र (हाई सकूल सर्टिफिकेट/नगर निगम द्वारा जारी प्रमाण-पत्र) के साथ छाया प्रति सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्य से प्रमाणित साथ में लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक जूनियर बालक कबड्डी खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी दिनांक 08 से 10 दिसम्बर 2023 तक जिला खेल कार्यालय, जौनपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्यालय दिवस में जिला खेल कार्यालय बलिया़ में सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।





Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!