नवरात्र : छठवें दिन प्रसिद्ध देवी मंदिरों में श्रद्धालु भक्तों ने




गाजीपुर। चैत्र नवरात्र के छठवें दिन सोमवार को भी जनपद के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में दर्शन- पूजन के लिए श्रद्धालु भक्तों की कतार में लगी रही। इस दौरान प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। पूर्वांचल में विशेष रूप से विख्यात शक्तिपीठ गहमर स्थित मां कामाख्या धाम में लोगों ने पूजा- अर्चना की।
यहां मंदिर में दर्शन पूजन के लिए सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक चलता रहा। मां कामाख्या के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।



मंगला आरती के समय से ही श्रद्धालुओं के आवागमन का क्रम देर शाम तक निरंतर चलता रहा। भक्तों ने माता के दरबार में हाजिरी लगा अपने तथा अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। भक्तों के दर्शन के लिए महिलाओं की अलग तथा पुरुषों की अलग लाइन लगाई गई थी। मां कामाख्या के दर्शन के उपरांत भक्त मंदिर स्थित भैरव मंदिर, राम जानकी मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर में भी लोगों ने विधिवत दर्शन पूजन किया। परिसर में लगे झूले, चरखी एवं अन्य मनोरंजन वाली चीजों का बच्चे अपने परिजनों के साथ खूब आनंद उठाए। मां कामाख्या मंदिर के महंत आकाश तिवारी ने बताया कि छठवें दिन करीब 70 हजार से उपर लोगों ने मां के दर्शन किए। वही सुरक्षा को लेकर पुलिस काफी चुस्त दिखी।


गहमर कोतवाल पवन उपाध्याय ने चेकिंग के दौरान दो महिला पुलिसकर्मियों के बिना बताए ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर रपट लिखी। कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सक्रिय है। चोर उचक्के और अराजकतत्वों पर हमारी पहली नजर बनी हुई है। सीसीटीवी के अलावा सिविल ड्रेस में पुलिस के जवान घूम रहे हैं। कोई भी गलत हरकत करते हुए पकड़ा जाएगा, तो उसे खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!