यूपी-बिहार को जोड़ने वाला नया पुल जनता को समर्पित

*अब पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू*
बलिया। लम्बे इंतजार के बाद बिहार- यूपी को जोड़ने वाला गंगा नदी पर बना भरौली-बक्सर नया पुल बुधवार को जनता को समर्पित कर दिया गया। इसके बाद इस पुल पर भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। पुल के चालू होने से बलिया से बक्सर, कोलकाता, रांची, पटना, के लिए बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा।
सनद रहे कि बक्सर भरौली को जोड़ने वाला वीर कुंवर सिंह सेतु जर्जर होने के बाद 12 मई 2014 को बक्सर जिला प्रशासन द्वारा पुल के दोनों तरफ लोहे की बैरिकेडिंग कर दिया गया। तभी से भारी वाहनों का आवागमन बंद हो गया था। इस कारण बड़े वाहनों को 150 से 200 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी। कोरोना काल से पहले ही इस पुल का निर्माण शुरू हो गया था, लेकिन कोरोना काल में पुल का निर्माण बंद हो गया। इस लिए पुल को चालू होने में विलम्ब हुआ। पुल बनाने वाली एसपी सिंगला के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को पुल जनता को समर्पित कर दिया गया है। पुल चालू होने के बाद पटना लखनऊ की दूरी कम समय में तय किया जा सकता है। साथ ही बिहार एवं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की नजर नये पुल पर थी। पुल चालू होने के बाद बलिया से कोलकाता, रांची, धनबाद, पटना बक्सर आदि जगहों के बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। पुल चालू होने का इंतजार लोगों को काफी दिनों से था। इससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तथा सब्जी की खेती करने वाले किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। पुल चालू होने के बाद वाहन स्वामियों एवं जनता में काफी प्रसन्नता हैं। अब भरौली गोलम्बर से फोरलेन सड़क 17,2 किलोमीटर करीमुद्दीनपुर के आगे पूर्वांचल एक्सप्रेस -वे से जुड़ेगा। इस सड़क का निर्माण भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। सड़क निर्माण करने वाली कंपनी ने अपना प्लांट गोविन्दपुर में बैठना शुरू कर दिया है।
…….
*बक्सर -भरौली पुल पर भारी वाहनों का संचालन शुरू*

बलिया। बक्सर- भरौली को जोड़ने वाला नवनिर्मित पुल बुधवार को दिन में 10 बजे चालू कर जनता को समर्पित कर दिया गया। अब इस पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
-विशाल कुमार
डीपीएम एसपी सिंगला
…….
इनसेट…
*भरौली में पुनः रौनक लौटी*
बलिया। यूपी बिहार भरौली बक्सर को जोड़ने वाले नया पुल अचानक चालू होने के बाद सबसे ज्यादा नुकसान लाल बालू के दुकानदारों को हुआ है, जो पहले से लाल बालू का स्टाक रखें हुए हैं। पुल पर भारी वाहनों के आने जाने से लाल बालू के दाम में भारी कमी आ गई है। उधर नया पुल अब गुलजार दिखने लगा है। भरौली में पुनः रौनक लौट आई हैं।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!