मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट, भेजा जेल

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 नवंबर की शाम मंदिर पर खेल रही छह वर्षीय मासूम के साथ गांव का ही अधेड़ सुरेंद सिंह ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। पीड़िता की मां के चिल्लाने पर किसी तरह आबरू बची थी। जिसमें रात दस बजे दुल्लहपुर थाने पर परिजनों ने तहरीर दी थी। इसमें पुलिस ने कई संगीन केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में कई गांव में रेड डाला था। जिसमें 20 नवंबर को विधायक बेदी राम ने पीड़ितों से मिलकर न्याय का भरोसा दिलाते हुए जल्द अरेस्ट की मांग की थी।उसके बाद एसओ अशोक मिश्रा ने थाने के उपनिरीक्षकों को भी जगह -जगह दबिश दे रहे थे। तभी बीती रात दस बजे दुल्लहपुर तिराहा से रेलवे स्टेशन की ओर भागना चाहा। इस बीच बहलोलपुर चौकी प्रभारी ने कास्टेबल के साथ आरोपी को धर दबोचा। थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया की आरोपी पर धारा 376ए बीipc व 5m/6पाक्सो एक्ट व 3(2)(v) एससी/एक्ट के तहत आरोपी सुरेंद्र सिंह को जेल भेजा। आरोपी पर भुड़कुड़ा और दुल्लहपुर थाने पर पूर्व में भी कई सगीन केसो का वांछित अभियुक्त था।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!