वार्डों की आरक्षण सूची जारी, नपा व नपं में सियासी सरगर्मी तेज

गाजीपुर सहित प्रदेश के 48 जिलों में आरक्षण सूची जारी होते हैं चुनावी घमासान शुरू

गाजीपुर। नगर पालिका एवं नगर पंचायत चुनाव को लेकर जनपद में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जनपद की नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के वार्डों का आरक्षण घोषित कर दिया गया। आरक्षण सूची जारी होने के बाद ज्यादातर उम्मीदवारों के सपनों पर पानी फिर गया है। जबकि कुछ के चेहरे खिल उठे हैं। सूची जारी होने के साथ ही अब कौन मैदान में रहेगा और कौन नहीं, यह भी लगभग तय हो गया है।

शासन द्वारा जारी सूची के मुताबिक गाजीपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड पवहारी बाबा नगर महिला, मोहनपुरवा पिछड़ा वर्ग महिला, स्वामी विवेकानंद नगर अनुसूचित जाति महिला, काजीटोला अनुसूचित जाति, सुभाष नगर पिछड़ा वर्ग, लाल बहादुर शास्त्री नगर महिला, डॉक्टर विवेकी राय नगर अनारक्षित, जयप्रकाश नारायण नगर अनारक्षित, रविंद्र नाथ टैगोर नगर महिला, अंबेडकर नगर एवं रायगंज अनारक्षित, भगत सिंह नगर पिछड़ा वर्ग, महाजनटोली अनारक्षित, डॉक्टर अब्दुल कलाम नगर महिला, वीर अब्दुल हमीद नगर एवं कपूरपुर अनारक्षित, लोकमान्य तिलक नगर पिछड़ा वर्ग, उर्दू बाजार एवं राही मासूम रजा नगर अनारक्षित, मारकीनगंज पिछड़ा वर्ग महिला, महात्मा गांधी नगर अनारक्षित, नूरुद्दीनपुरा महिला, नवाबगंज अनारक्षित, पंडित दीनदयाल नगर महिला एवं मान्यवर कांशीराम नगर पिछड़ा वर्ग घोषित किया गया है। इसके अलावा जनपद की मोहम्मदाबाद एवं जमानिया नगरपालिका तथा सादात जंगीपुर बहादुरगंज दिलदारनगर एवं सैदपुर नगर पंचायतों के वार्डों का आरक्षण भी जारी कर दिया गया है।


…..
जिले की मोहम्मदाबाद नगर पालिका में आधा दर्जन वार्ड महिला, एक वार्ड अनुसूचित महिला जबकि दो वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति के लिए एक, अनारक्षित के लिए 11, पिछड़ा वर्ग के लिए चार वार्ड आरक्षित किए गए हैं।

…..
नगरपालिका जमानिया के आधा दर्जन वार्ड महिला, एक वार्ड अनुसूचित महिला जबकि दो वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति के लिए दो, अनारक्षित के लिए 10, पिछड़ा वर्ग के लिए चार वार्ड आरक्षित किए गए हैं।

….
नगर पंचायत सैदपुर के एक वार्ड महिला, दो वार्ड अनुसूचित महिला जबकि 2 वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति के लिए दो, अनारक्षित के लिए 6, पिछड़ा वर्ग के लिए दो वार्ड आरक्षित किए गए हैं।

……
नगर पंचायत सादात का दो वार्ड महिला, एक वार्ड अनुसूचित महिला जबकि एक वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति के लिए एक, अनारक्षित के लिए 5, पिछड़ा वर्ग के लिए एक वार्ड आरक्षित किए गए हैं।

……
नगर पंचायत जंगीपुर के दो वार्ड महिला, एक वार्ड अनुसूचित महिला जबकि एक वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त अनारक्षित के लिए 6, पिछड़ा वर्ग के लिए एक वार्ड आरक्षित किए गए हैं।

…….
नगर पंचायत दिलदारनगर के तीन वार्ड महिला जबकि एक वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त अनारक्षित के लिए 6, पिछड़ा वर्ग के लिए एक वार्ड आरक्षित किए गए हैं।

…..
नगर पंचायत बहादुरगंज के तीन वार्ड महिला, एक वार्ड अनुसूचित महिला जबकि एक वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त अनारक्षित के लिए 6, पिछड़ा वर्ग के लिए दो वार्ड आरक्षित किए गए हैं।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!