कांग्रेस प्रत्याशी ने माफिया की कब्र पर तिरंगा उड़ाया और अमर रहे के नारे लगाए, फिर क्या हुआ जानें..




माफिया अतीक अहमद, अशरफ व असद के कब्र पर बारी-बारी से उड़ाया तिरंगा..

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के कब्र पर बृहस्पतिवार को कांग्रेसी प्रत्याशी राजकुमार सिंह ‘रज्जू’ ने तिरंगा उड़ाया और अतीक अहमद अमर रहे के नारे लगाए। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कांग्रेस नेता राजकुमार सिंह अतीक अहमद की कब्र पर तिरंगा रखते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही वह कलमा भी पढ़ रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस नेता अतीक अहमद की कब्र के पास खड़े होकर ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे भी लगा रहा है।
राजकुमार सिंह अतीक अहमद की कब्र के पास बैठकर कह रहे हैं कि 1,24,000 जितने भी पीर बाबा है, वह लोग अतीक को न्याय दिलवाएंगे।

कांग्रेस नेता राजकुमार यहां तक कहते हैं कि अतीक अहमद तुम अमर हो। कांग्रेस नेता बोलता है कि अतीक अहमद तुम अमर हो, अमर रहोगे, मैं तुम्हें भारत रत्न दिलवाऊंगा, शहीद का सम्मान दिलवाऊंगा। इसके बाद कांग्रेस नेता राजकुमार अशरफ की कब्र पर भी तिरंगा उड़ा रहे हैं। साथ ही अतीक अहमद के बेटे असद की कब्र पर भी तिरंगा उड़ाया।
कांग्रेस के पार्षद उम्मीदवार ने अतीक अहमद के लिए भारत रत्न की मांग की। इसका वीडियो वायरल होते ही नाराज कांग्रेस नेताओं ने पार्टी से निकाला।
राजकुमार सिंह प्रयागराज नगर निगम के वार्ड नंबर 43 से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार बनाए गए थे। हालांकि पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया और छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। राजकुमार सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि अगर मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण दिया जा सकता है, तो अतीक अहमद को भारत रत्न क्यों नहीं दिया जा सकता।

राजकुमार सिंह ने मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा भी मांगा। कहा “योगी सरकार ने ही अतीक अहमद का मर्डर करवाया है। वह एक जनप्रतिनिधि थे, वे शहीद हुए हैं। उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए।” वीडियो वायरल होने के बाद प्रयागराज पुलिस ने राजकुमार सिंह को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।



Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!