नगर पालिका कर्मचारी संघ का अधिवेशन संपन्न

.

.

.

.

.

.

नोशाद आलम अध्यक्ष, गजराज रावत जिला मंत्री निर्विरोध चुने गए..
गाजीपुर। नगर पालिका कर्मचारी संघ की जिला ईकाई का अधिवेशन निर्विरोध रूप से कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ। इसका भव्य शपथ ग्रहण समारोह नगर पालिका प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका दुबे ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में गुलाब सिंह उपाध्यक्ष, गुलाब यादव उप महामंत्री, खुर्शीद अहमद संयुक्त मंत्री, अजित भाष्कर संगठन मंत्री, सुरेंद्र राम प्रचार मंत्री और मो. शाहिद कोषाध्यक्ष चुने गए।कार्यक्रम को मुख्य रूप से विवेक सिंह शम्मी, रोशन लाल, सुबाष सिंह, जमुना यादव, सूर्यकांत कुमार, सजंय रावत, सदन यादव, नोबत मौर्या सहित सैकड़ों की संख्या में नगरपालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदन यादव और संचालन गजराज रावत ने किया।जिलाध्यक्ष नोशाद आलम ने सभी आगंतुकों के प्रति धन्यबाद ज्ञापित किया।
.

.

.

.

.

.

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!