आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर घर-घर पहुंचा तिरंगा

..और ग्रेटर नोएडा में मना अमृत महोत्सव
नोएडा। आजादी के 75वें वर्षगाठ पर रविवार को ग्रेटर नोएडा में अमृत महोत्सव मनाया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर तिरंगा ध्वज का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन देविका गोल्ड होम्ज सोसाइटी के निवासियों और देविका गोल्ड होम्ज बायर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से हुआ।

इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रुप सिंह भांटी ने अपने हाथों से स्थानीय निवासियों को तिरंगा ध्वज का वितरण किया।

इस बीच प्रणाम भारती के अध्यक्ष आचार्य दीपक दुबे ने बताया कि देविका गोल्ड होम्ज बायर्स वेलफेयर एसोसिएशन आगामी 14 अगस्त को सोसाएटी परिसर में देश भक्ति से ओत- प्रोत रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करेगी और अगले दिन सुबह यानी 15 अगस्त को तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि घर- घर तिरंगा वितरण कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने शिरकत की और अपने- अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने का संकल्प भी लिया।

इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रुप सिंह बांटी ने घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक करते हुए देश के प्रति समर्पण एवं भक्ति की भावना अंतःकरण में जगाने की बात कही। कहा कि तिरंगे की हिफाजत करने वाला ही देश की रक्षा में अपने को न्योछावर करता है। इसमें हम सभी अहम भूमिका निभाएं। ऐसे में हम सभी को अपने देश की आन-बान -शान को बचाए रखने के लिए इस तिरंगे को घर-घर पहुंचाना है। 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत इसे हर घर में लहराना हमारा कर्तव्य ही नहीं अपितु धर्म भी बनता है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!