बीएनएसएस मंदिर के प्रांगण से तिरंगा यात्रा निकली..

छपरा। सदर प्रखंड के मूसेपुर ग्राम स्थित बीएनएसएस मंदिर के प्रांगण से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। तिरंगा यात्रा मूसेपुर, बलुआ, कंसदियर, मौजमपुर, रामू टोला, संठा आदि गांव में भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा में तिरंगा 175 फीट लंबा था। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यालय के बच्चे वंदे मातरम, भारत माता की जय, वीर शहीद अमर रहे के जयकारों के साथ चल रहे थे जिससे पूरा वातावरण में देशभक्ति को परवान चढ़ा रहा था। वहीं तिरंगा यात्रा में भारत माता, महात्मा गांधी, सरदार भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव की जीवंत झांकी भी दिखाई गई थी। वहीं विद्यालय प्रांगण में झंडोत्तोलन मूसेपुर पंचायत के पूर्व मुखिया मुन्ना कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के स्वेच्छा, प्रिया, रितिका निशू, मांडवी, कृति, सोनाली, आदिति, जिया आदि छात्रों द्वारा जन गन मण, स्वागत गीत ,झंडा गीत भी प्रस्तुत किया गया। वहीं विद्यालय के बच्चों द्वारा स्काउट एंड गाइड के माध्यम से झंडे की सलामी दिया गया। इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, युवा समाजसेवी अजय राय, सत्यदेव सिंह शिक्षक, विनोद राय, लगन राय, सनोज कुमार सिंह, रितेश कुमार शर्मा, विमल कुमार सिंह ,जितेंद्र कुमार सिंह ,सुजीत कुमार राम ,सिकंदर प्रसाद यादव, देवकांत सिंह, सीमा कुमारी, रीमा कुमारी,जुही कुमारी, पूजा सिंह,विशाखा सिंह, अनंत कुमार सिंह, कृष्णा कुमार, ज्ञानचंद पंडित समेत विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!