उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बने विजय कुमार गुप्ता



बलिया। उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी) का जनपद में गठन कर दिया गया है। उक्त प्रतिनिधि मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के द्वारा जिला अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता व जिला महामंत्री शुभम कुमार गुप्ता को मनोनित किया गया है। उपरोक्त कार्यक्रम की आगामी स्वागत के तहत आज गुदरी बाजार बलिया में प्रदेश अध्यक्ष के प्रतिनिधि देवेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा मनोनित पदाधिकारी को मनोनित पत्र सौंपा संरक्षक मण्डल- डॉ० बद्रीनारायण गुप्ता, शिव कुमार कौशिकेय, देवेन्द्र कुमार गुप्ता, राम अवतार सरावगी द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारी (अध्यक्ष/महामंत्री) का स्वागत व अभिनन्दन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि का स्वागत व गठित अध्ययक्ष / मंत्री का स्वागत कर किया गया। मनोनित जिला अध्यक्ष गुप्ता ने प्रेसवार्ता में कहा कि जनपद की व्यापारिक समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत तरिके से संवैधानिक प्रक्रिया के तहत सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जायेगी। इस क्रम में आर0टी0आई0 के कार्यक्रम मनोज राय हंस, ई० राम दयाल वर्मा (नीम कोस्टिन यूरिया के जनक) केन्द्रिय उपभोक्ता फोरम के डाईरेक्टर सुनील यादव, फौजी एम०पी० पाण्डेय, नीतेश त्रिपाठी, आशीष गुप्ता, राजेश गुप्ता (पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा), परवेज अहमद, डॉ0 परमात्मा प्रसाद गुप्ता, डॉ० कृष्णा कुमार, डॉ० अशोक कुमार राकेश कुमार वर्मा, गोरख नाथ वर्मा एडवोकेट, हरि जी हर्ष अग्रवाल रौनिहार आदि सैकड व्यापारी मौजूद रहे।


Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!