पक्का पुल पर काम करते समय मजदूर घाघरा नदी में गिरा, तलाश जारी

खरीद दरौली घाट के मध्य बना रहे पुल
बलिया। यूपी व बिहार को जोड़ने वाले सिकंदरपुर क्षेत्र के खरीद एवं दरौली घाटों के मध्य निर्माणाधीन पक्का पुल के पायल ब्रिज से नदी में मजदूर के गिर जाने से मौका पर अफरा-तफरी मच गई है। घंटों तलाश के बावजूद नदी जल में गिरे मजदूर का अब तक पता नहीं चल पाया है।
बता दें कि पक्का पुल के निर्माण के तहत नदी में मजदूरों द्वारा पायल ब्रिज निर्मित किया जा रहा है। शनिवार को सुबह सहारनपुर जिला अंतर्गत रेडी मुहम्मदपुर ताजपुरा निवासी मो.आजम (25) पुत्र कजमुल निर्माण स्थल पर क्रेन के झूले में बैठ कर नदी में गार्डर गाड़ रहा था। गार्डर गाड़ते समय समय वह असन्तुलित हो कर झूले से नदी जल में गिर कर गायब हो गया।आजम के नदी में गिरते ही वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी के साथ ही कोहराम मच गया और स्टीमर के माध्यम से उस की नदी जल में तलाश की जाने लगी। लेकिन लगातार तलाश के बावजूद दो बजे तक उस का पता नहीं चल पाया था।इस दौरान एस डी एम अखिलेश कुमार यादव एवं थाना प्रभारी दिनेश पाठक खबर पा कर मौके पर पहुंच घटना के बारे आवश्यक जानकारी हासिल किए। पायल ब्रिज के निर्माण के समय ठेकेदार द्वारा सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं होना घटना का कारण बना। यहां तक कि आजम को आवश्यक सेफ्टी बेल्ट तक उपलब्ध नहीं कराया गया था।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!