आजमगढ़ । मुंबई में आते-जाते ब्यूटी पार्लर संचालिका से आंखें लड़ीं तो प्यार हो गया।दोनों ने मंदिर में शादी भी रचा ली, लेकिन बाद में युवक ने बेवफाई कर दी। बहाने से घर लौटा तो कुछ दिनों तक उस महिला से अपने अकाउंट में पैसे मंगवाता रहा और उसके बाद उसका फोन रिसीव करना बंद कर दिया।इसके बाद महिला उसके गांव धमक पड़ी।
क्षेत्र के फरीदुनपुर गांव निवासी एक युवक मुंबई में रहकर फ्रिज, एसी मैकेनिक का कार्य करता था। वहीं पर उसकी मुलाकात एक ब्यूटी पार्लर से हो गई। यहां आई महिला ने बताया कि हम दोनों में बातचीत होते होते इश्क परवान पर चढ़ गया। दोनों ने मई 2020 में मंदिर में शादी कर लिया। कोर्ट मैरेज की बात आई, तो युवक जून 2021 में अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड लेकर दोनों साथ गए।उसी बीच युवक ने कहा कि अभी 15 दिन के लिए घर जा रहा हूं। लौटने पर कोर्ट मैरेज करूंगा।उसके बाद से मुंबई नहीं गया।महिला ने बताया कि इस दौरान युवक ने कई बार अपने एकाउंट में पैसा भी मंगवाया।इधर कई दिनों से फोन नहीं रिसीव करता था।महिला ने थाना सरायमीर पहुंचकर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह से न्याय की गुहार लगाई।उसके बाद युवक के गांव पहुंच गई।गांववासियों को मुंबई से महिला के आने की जानकारी हुई तो पास- पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे।फिलहाल पुलिस ने युवक को सोमवार को थाने पर बुलाया है।