नवागत हल्दी थानाध्यक्ष ने ग्रहण किया कार्यभार





नये कानूनों से आधुनिक न्याय प्रणाली स्थापित होगी: अशोक कुमार

बलिया। नवागत थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने हल्दी थाना का कार्य भार ग्रहण किया। इसके साथ ही नवागत थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने सोमवार को क्षेत्र के सभी पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों व संभ्रांत लोगों के साथ नये कानून को लेकर बैठक कर व्यापक चर्चा की। इस दौरान ग्राम प्रधानों से क्षेत्र के समस्याओं की जानकारी ली। जनप्रतिनिधियों से शांति व्यवस्था बहाल रखने में मदद मांगी। उन्होंने कहा कि तीन नये आपराधिक कानून सोमवार से देशभर में लागू हो जाएंगे, जिससे भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में व्यापक बदलाव आएंगे और औपनिवेशिक काल के कानूनों का अंत हो जाएगा। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम ब्रिटिश काल के क्रमशः भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम का स्थान लेंगे। नये कानूनों से आधुनिक न्याय प्रणाली स्थापित होगी उन्होंने कहा कि इसका प्रचार प्रसार जरूरी जन जन तक इस कानून की जानकारी पहुंचना हमारी जिम्मेदारी हैं। थाना क्षेत्र में शांति अमन हो उन्होंने सभी से अपील किया की शांति व्यवस्था बनाना पहला काम है। इस मौके पर ग्राम प्रधान बीरेंद्र मिश्र, मोतीलाल चौधरी, परमेश्वर यादव, ओमप्रकाश आदि रहे।
इनसेट
पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान के अन्तर्गत देश में 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत
नवागत हल्दी थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने सोमवार को थाना परिसर में आम का पौधा लगाया। इस दौरान जवहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डब्लू ओझा, बजरहां प्रधान वीरबहादुर यादव, आकाश दुबे, अर्जुन दुबे, एस आई सुनील कुमार, सिपाही हर्षित पांडेय तथा राकेश पाल आदि रहे।





Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!