अध्यक्ष परशुराम व मंत्री चुने गए लालमुनि





अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जनपद इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

बलिया। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में शुक्रवार को अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जनपद इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन प्रांतीय महामंत्री अंबा प्रकाश शर्मा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष फईम अख्तर एवं अध्यक्ष सिद्धार्थनगर डॉ. योगेंद्र यादव की उपस्थिति में कृषि भवन सभागार बलिया में संपन्न हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अम्बा प्रकाश शर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
इस दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर परशुराम यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेदव्यास सिंह, मंत्री लालमुनि सिंह, संगठन मंत्री रमेश प्रजापति एवं कोषाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी को निर्विरोध चुना गया। जबकि संरक्षक महातम सिंह, उपाध्यक्ष-लाल बहादुर शर्मा व रंजन चौबे, संयुक्त मंत्री- इरशाद अंसारी, हरेन्द्र मौर्य व संजीव सिंह, सहायक मंत्री अनीश सिंह संतोष कुमार व प्रीति कुमारी, प्रचार मंत्री योगेश कुमार, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार विश्वकर्मा, संप्रेक्षक सुशील कुमार यादव का भी मनोनयन सर्वसम्मति से निर्वाचित होने की घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी ने किया।
जिला कृषि अधिकारी बलिया द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्राविधिक सहायक अश्वनी त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर जनपद देवरिया के जिलाध्यक्ष डॉ. रजनीश कुमार, जनपद बलिया से संदीप कुमार सिंह एग्रीकल्चर मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन जिलाध्यक्ष बलिया, वेद प्रकाश पांडेय, जिला मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, सुशील त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, अनिल सिंह जिला अध्यक्ष चालक संघ, डॉ सुशील तिवारी अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ बलिया, समीर कुमार पांडेय जिलाध्यक्ष अटेवा आदि संगठनों के अन्य पदाधिकारीगण तथा मातृशक्ति के रूप में सुश्री वसुन्धरा व श्रीमती प्रिती कुमारी ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।





Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!