*एतिहासिक पोखरे में मछलियां मरने से लोगों में हड़कंप*






*नलकूप खराब होने के कारण एक महीने से बरईया के पोखरे में नहीं बदला गया पानी*
बलिया। चितबड़ागांव नगरपंचायत के ऐतिहासिक बरईया के पोखरे में गुरुवार को अचानक मछलियों के मरने से लोगों में हड़कंप मच गया। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा तत्काल पोखरे से मरी मछलियों को निकलवा कर मिट्टी में गड़वाया गया तथा पूरे तालाब में चूना का छिड़काव कराया गया। मछलियां क्यों मरी फिलहाल पता नहीं चल सका है।

एक दशक पूर्व जब इसी तरह मछलियां मर रही थी, तब तत्कालीन राजस्व मंत्री अंबिका चौधरी ने जल निगम से एक सरकारी नलकूप लगवाया था। जिससे पानी प्रतिदिन बदला जाता था, इस तरह मछलियां को बचाया जाता है। लेकिन इधर एक महीने से नलकूप खराब पड़ा है। ऐसे में लोगों में इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि पानी न बदले जाने के कारण इस तरह की घटना घटित हुई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बरईया का पोखरा बलिया का एक धरोहर है, वहीं यहां लोग अक्सर मछलियों को चारा खिलाकर उसकी अठखेलियां देखने आते हैं, जो कि इस पोखरे की पहचान है। उधर जल निगम के एई निरंजन कुमार द्वारा बताया गया कि नलकूप खराब होने की सूचना मुझे नहीं है। लेकिन अब जल्द ही नलकूप ठीक कराया जाएगा।





Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!