*वन महोत्सव : प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला व निबंध लेखन के माध्यम से लोगों को करेंगे जागरूक*






गाजीपुर। बिरनो ब्लाक परिसर में बुधवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जुलाई के पहला सप्ताह एक से सात जुलाई तक वनों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वन महोत्सव मनाया जाता है। इसके तहत वन विभाग की ओर से हर दिन अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसमें प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन, वाद विवाद प्रतियोगिता और संगोष्ठी कार्यक्रम भी शामिल है। इसी क्रम में वन महोत्सव के तीसरे दिन वन रेंज मरदह के वन कर्मियों की ओर से बिरनो ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य व जन मानस को गोष्ठी में वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया गया। इस मौके पर मरदह वन क्षेत्राधिकारी विशाल गुप्ता ने बताया की वन महोत्सव सप्ताह में वन संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जायेगा। पारिस्थितियों को संतुलन बनाए रखने और ग्रह पर मनुष्यों को ऑक्सीजन प्रदान करने में पेड़ और जंगल बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वन महोत्सव सप्ताह एक अनुस्मारक है कि हमें वनों की रक्षा करनी चाहिए और वनों की कटाई को रोकना चाहिए। वन महोत्सव सप्ताह में लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। क्योंकि, औद्योगीकरण और शहरीकरण के लिए उन्हें बड़े पैमाने पर काटा जा रहा है। पेड़ खाद्य संसाधनों के उत्पादन में योगदान करते हैं। पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखते हैं। वायु गुणवत्ता में सुधार करते हैं। जलवायु में सुधार करते हैं। पानी का संरक्षण करते हैं। मिट्टी का संरक्षण करते हैं। वन्य जीवन का समर्थन करते हैं। सूखे को कम करते हैं और मिट्टी के कटाव और प्रदूषण को भी रोकते हैं। लेकिन वनों की कटाई अत्यधिक चिंताजनक है।
ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन काल में कम-से-कम पांच पौधे लगाना चाहिए जिससे पृथ्वी व धरती का संतुलन बना रहे। मौके पर ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, खण्ड विकास अधिकारी कुमारी सीमा पूर्व प्रमुख सुभाषचंद्र गुप्ता,पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 गुरुदेव मौर्य, लल्लन सिंह प्रधान,डा0 एम. एल. निगम. एडीओ कृषि विजय कुमार, विनोद पटेल, धनंजय सिंह, भरत सिंह, अमित सिंह अभिमन्यु सिंह, गुड्डू गुप्ता प्रधान क्षेत्रीय वन अधिकारी विशाल गुप्ता. वन दरोगा विजयशंकर सिंह. आशीष राम, वनरक्षक सुनील राम सहित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।





Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!