बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार गांव निवासी 65 वर्षीय महिला को टहलते समय शनिवार की सुबह पिकअप ने धक्का मार दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों की मानें तो पिकअप चालक गाड़ी लेकर भागने का प्रयास किया। जिसके कारण पिकअप गाड़ी गड्ढे में चली गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया, जहां पिकअप चालक को दौड़कर पड़क लिया और स्थानीय पुलिस को सूचना दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप सहित चालक को हिरासत में ले लिया। अस्पताल परिसर से मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। क्षेत्र के रुद्रवार गांव निवासी मुनरी देवी -65 पत्नी रमाशंकर पटेल शनिवार की सुबह टहलने के लिए घर से निकली थी। टहलकर वह वापस घर आ रही थी। इसी दौरान रुद्रवार चट्टी के समीप बेल्थरारोड की तरफ से आ रही पिकअप ने धक्का मार दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। मृत महिला घर में अकेली थी। उसका पति तीन दिन पहले दिल्ली में अपने परिवार के साथ रह रहे पुत्र बृजेश पटेल के पास घूमने के लिए गया था। हादसे ने परिवार सहित गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।