जखनियां विधानसभा का बूथ सम्मेलन संपन्न






पार्टी के कर्णधार हैं बूथ अध्यक्ष-अमरपाल मौर्य

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी जखनियां विधानसभा का बूथ सम्मेलन सोमवार को माता तेतरा देवी सभागार मंदरा में संपन्न हुआ। बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने कहा की बूथ अध्यक्ष हमारे पार्टी के कर्णधार हैं‌। जब वह दिन-रात पांच साल कड़ी मेहनत करते हैं तथा अपना बूथ जीतते हैं। तब जाकर हम प्रदेश व देश में सरकार बनाते हैं। हमारे बूथ अध्यक्ष हमारी पार्टी के आधार हैं और पार्टी विपक्षियों से पूरी लड़ाई अपने बूथ अध्यक्षों के बलबूते पर लड़ती है। अमरपाल मौर्य ने कहा यह धर्म युद्ध का समय चल रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पापियों का नाश हो रहा है, भारतीय सनातन सभ्यता संस्कृति मजबूत हो रही है और देश प्रगति के राह पर तेज गति से दौड़ रहा है। आज हमारा देश विकसित भारत की ओर कदम बढ़ा चुका है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। गरीबों का उत्थान, महिलाओं का सम्मान, किसानों की आय दोगुनी, नौजवानों को रोजगार और देश का हर व्यक्ति आत्म निर्भर हुआ है। यह तभी संभव हुआ है, जब हमारे बूथ की शक्ति अपनी ताकत दिखाई और हर बूथ जीतकर देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। कहा हम आज लोगों के बीच में यह अपील करने आए हैं कि जिस तेजी के साथ पूरा देश आगे बढ़ रहा है, हर क्षेत्र में विकास हो रहा है, उस विकास गति में गाज़ीपुर भी पिछड़ा न रह जाए। विकास की दौड़ में अधूरा न रहे, इसके लिए मात्र 25 दिनों का समय बचा है। आपको अपनी पूरी ताकत झोंक देनी है‌। आपको हर बूथ जीतना है और गाजीपुर से भी अपना सांसद बनाकर दिल्ली भेजना है। यह निश्चय और प्रण लेकर आज आप इस सम्मेलन से जाएंगे और तनमन के साथ पार्टी के कार्यों में लग जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि गाजीपुर के कार्यकर्ता ऊर्जावान कार्यकर्ता है। वर्ष 2014 में हमने मनोज सिन्हा को जीताकर भेजा था। 2019 में गठबंधन के बावजूद भी हमारे कार्यकर्ताओं ने कड़ी लड़ाई लड़ी थी। 2024 में उस लड़ाई का परिणाम निश्चित रूप से हमारे पक्ष में आएगा और गाजीपुर की लोकसभा सीट पारसनाथ राय आप कार्यकर्ताओं के बल पर जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सांसद बनकर सदन में भेजने का काम करेंगे। सभा को पूर्व एमएलसी डा. केदारनाथ सिंह, लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, प्रभारी राजेंद्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, मुराहू राजभर, सोभनाथ यादव, शिवपूजन राम, विधानसभा प्रभारी सुनील श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।मुख्य अतिथि व भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी महामनिषीयों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा, विपिन सिंह, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, शशिकांत शर्मा, धर्मवीर राजभर, उपेंद्र सिंह, मनोज यादव, हंसराज राजभर, मोनू तिवारी, सुशील सिंह, अशोक पांडेय, किसान मोर्चा रुद्र प्रताप सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, खरगू चौहान, सुधाकर कुशवाहा, अविनाश सिंह, उमाशंकर यादव, अटल सिंह, प्रशांत सिंह, राजेश सोनकर, पीयूष सिंह, ओमप्रकाश पांडेय,दशरथ चौहान सहित सभी सेक्टर प्रमुख एवं शत प्रतिशत सभी बूथ अध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह व अध्यक्षता विधानसभा संयोजक ओमप्रकाश राम ने किया।





Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!