बलिया/बेल्थरारोड। मतदान के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए गुरुवार को कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय टगुनिया के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। प्रधान प्रतिनिधि महेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को विद्यालय प्रांगण से रवाना किया। इस बीच बच्चों ने ‘घर- घर अलख जगाएंगे, मतदान करने जाएंगे’ आदि नारे लगाए। ग्राम सभा के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर रैली गंतव्य पर समाप्त हुई। रैली में मौजूद लोगों ने वोट के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए मतदान के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक अशोक यादव, हरिनाथ, अमित यादव, गौरव गुप्ता, पंकज, प्रतिमा यादव आदि मौजूद रहे।