बलिया। सहतवार पुलिस ने एक बोलेरो पर लादकर तस्करी के लिए ले जा रहे 47 पेटी फ्रुटी 2256 पीस में कुल 406 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। साथ में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
जनपद में शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सहतवार प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह अपने हमराहियों द्वारा मुखबीर की कार्रवाई की। पुलिस ने एक बोलेरो पर अवैध अंग्रेजी शराब लादकर तस्करी के लिए ले जा रहे थे। सुरहिया मोड़ स्थित पुलिया के पास से दोपहर 12.56 बजे एक बोलोरो गाड़ी से कुल 47 पेटी फ्रुटी में 180एमएल, 2256 पीस में कुल 406 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
उक्त के संबंध में थाना सहतवार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
….
पंजीकृत अभियोगः-
1- अपराध संख्या -44/2022 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
……
पकड़े गए वांछित अभियुक्त..
1- निवेदिका सिंह लाइसेंस धारक निवासी बांसडीह थाना बांसडीह बलिया।
2- वाहन चालक नाम पता अज्ञात।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम..
1. प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह थाना सहतवार बलिया।
2- दारोगा हरेंद्र सिंह थाना सहतवार बलिया मय फोर्स।