हत्या के नियत से गोली चलाने वाले छह आरोपी गिरफ्तार..

बलिया। रसड़ा कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने एवं हत्या की नियत से फायर करने वाले छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
पुलिस कप्तान राजकरन नय्यर के आदेश पर इनामिया व बड़े अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह तथा अजय कुमार यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जान से मारने की नियत से फायर करने वालों पर अपराध संख्या-36/2022 के तहत घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की नियत से फायर करने का एफआईआर दर्ज किया गया था। रसड़ा पुलिस काफी दिनों से आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी पियूष सिंह उर्फ प्रिन्स सिंह, रमेश सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू को सिधागर घाट तिराहे से समय करीब 10.40 बजे तथा वीरेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, आनन्द सिंह निवासीगण नगहर थाना रसड़ा को पकवाइनार चौराहे से गिरफ्तार कर सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

आरोपियों पर दर्ज मुकदमा संबंधित-
-मुकदमा अ0सं0-36/2022 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 307, 506 भादवि थाना रसड़ा बलिया।
……
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम..
1- दारोगा अजय कुमार यादव थाना रसड़ा बलिया।
2- बृजेश यादव कोतवाली रसड़ा जनपद बलिया।
3.सिपाही महेंद्र कुमार थाना रसड़ा बलिया।
4- पुलिसकर्मी सुनील यादव थाना रसड़ा बलिया।
5-सिपाही धर्मेन्द्र यादव कोतवाली रसड़ा बलिया।
6.का0 अक्षय कुमार थाना रसड़ा बलिया।
7.का0 राजेश कुमार यादव थाना रसड़ा बलिया।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!