3:47 PM (2 hours ago) | ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() | ||
to me![]() ![]() ![]() ![]() |
बैरिया। बैरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष औरंगजेब के पद चिह्नों पर चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस के संरक्षक एवं अध्यक्ष के पास भारतीय सभ्यता व संस्कृति का घोर अभाव है। पश्चिम बंगाल में एक राजनैतिक लंकिनी पैदा हो गई है, जो गुंडों और सरकारी तंत्र के सहयोग से एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने में सफल हुई है। लेकिन तीनों का अंत होने वाला है, क्योंकि इस देश की जनता जागरूक हो चुकी है और इन्हें राम के रूप में मोदी व हनुमान के रूप में योगी मिल चुके हैं।
यह उद्गार बहुचर्चित बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह के है। जो शुक्रवार को बैरिया डांक बंगले में पत्रकारों से मुखातिब थे। विधायक ने कहा कि अपने पिता को जबरन अध्यक्ष पद से हटाकर अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बन गए है, जो अपने पिता का नहीं हुआ तो वह आम जनता का क्या होगा। सन् 2003 में मुसलमानों द्वारा मऊ में सैकड़ों यादवों की हत्या कर दी गयी, किन्तु समाजवादी पार्टी का कोई नेता संवेदना व्यक्त करने के लिए भी यादवों के घर इसलिए नहीं पहुंचा क्योंकि मुसलमान कहीं नाराज न हो जाय। ऐसे लोगों से यादव समाज का कत्तई कल्याण होने वाला नहीं है। विधायक सुरेन्द्र सिंह ने जम्मू कश्मीर में ब्राह्मणों के साथ हुए जुल्म उनकी संपत्ति हड़पने व उन्हें जम्मू कश्मीर से भगा देने की चर्चा करते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस का कोई भी नेता चूं तक नहीं किया। ऐसे लोग आज ब्राह्मणों की बात कर रहे हैं। भला ऐसे लोग ब्राह्मणों की कौन सा भलाई करने वाले हैं। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विधायक ने राजनैतिक लंकिनी बताते हुए कहा कि गुंडागर्दी व सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से सत्ता हासिल कर लिया है। किंतु अब भाजपा को भी राजनैतिक सेना का गठन करना चाहिए जो ऐसे लोगों से निपट सके। विधायक ने जोर देकर कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास की दृष्टिकोण से काम कर रही है। हमारे एजेंडा में जनता जनार्दन की भलाई व देश हीत सर्वोपरि है। आज भाजपा के सामने सभी दल बौने हो चुके है। विधायक ने कहा कि 2024 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साधकों के 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे। मेरा विश्वास है कि भारत 2024 में हिन्दुराष्ट्र घोषित हो जाएगा।