बलिया। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 15 मार्च तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी में किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए आजमगढ़ मंडल की टीम जनपदीय चयन/ट्रायल्स तीन मार्च को वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम में प्रातः 10 बजे एवं मंडलीय चयन/ट्रायल्स 06 मार्च को सुखदेव पहलवान स्पोर्टस स्टेडियम आजमगढ़ में प्रातः नौ बजे से किया जाएगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले जूनियर बालक हॉकी खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01 जनवरी, 2004 के बाद की हो। जिले के इच्छुक जूनियर बालक हाकी वर्ग के खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी 10 से 15 मार्च तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
बालिका हॉकी प्रतियोगिता :10 से 15 मार्च तक झांसी में होगा आयोजन
बलिया। प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 15 मार्च तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय झांसी में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सब-जूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता हेतु आजमगढ़ मण्डल की टीम हेतु जनपदीय चयन/ट्रायल्स 03 मार्च को वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम में प्रातः 10 एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स 06 मार्च को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 09 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सब-जूनियर बालिका हाकी खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01 जनवरी, 2008 से 31 दिसम्बर, 2009 के मध्य होनी चाहिये। जिले के इच्छुक सब-जूनियर बालिका हाकी वर्ग के खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी 10 से 15 मार्च तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, झांसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।