माशिसं का जनपदीय सम्मेलन : शैक्षणिक गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में शिक्षक नेताओं में दिखा अलग जोश


बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदीय सम्मेलन, शैक्षणिक विचार गोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत प्रान्तीय उपाध्यक्ष कैलाश पति सिंह ने संगठन का झण्डातोलन करने के साथ ही मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह एवं सभी शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी तथा कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि संगठन ही है कि असम्भव को सम्भव बनाता है। संगठन की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सेवा, सुरक्षा व वेतन सुरक्षा के लिए अनवरत संघर्ष किया। माध्यमिक शिक्षक संघ ने ही देश में सर्व प्रथम नई पेंशन योजना का विरोध किया, जिसके फलस्वरूप कई राज्य पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए बाध्य हुए।


जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने उपस्थित सभी अतिथिगणों एवं जनपद के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की सदस्यता में पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष भारी संख्या में बढोत्तरी हुई है। इसके लिए मैं जनपद के प्रधानाचार्यो, शिक्षको एवं शिक्षिकाओं को धन्यवाद देता हूं।


वेतन वितरण अधिनियम 1971 लागू करवाने में भी माध्यमिक शिक्षक संघ की अग्रणी भूमिका रही। नव नियुक्त शिक्षकों को विशेष रूप से सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने बताया कि सेवा सुरक्षा, वेतन सुरक्षा, जो पीएफ के अलावा संघ ने शिक्षकों की नियुक्ति के लिए माध्यमिक शिक्षा सेवा आयोग का गठन करवाया। फलस्वरूप प्रतिभावान शिक्षकों की नियुक्ति बिना किसी भेदभाव सम्भव हो सकी।


प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने अवकाश प्राप्त शिक्षकों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही वर्ष 2019 से 2022 तक नवनियुक्त शिक्षकों का माल्यापर्ण कर स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मेलन में जयंत कुमार सिंह, आनन्द मोहन सिंह, राकेश कुमार सिंह, जितेन्द्र सिंह, केपी सिंह, विमलेश त्रिपाठी, रमाशंकर सिंह, अश्विनी तिवारी, डा. आत्मानन्द सिंह, पीएन राम, मुजतबा हुसैन, चन्द्रशेखर उपाध्याय, बालचन्द राम तथा शम्भू नाथ सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया।


सम्मेलन में महेश कुमार राजवानी, अनिरुद्ध कुमार यादव, घनश्याम सिंह, अमीन अख्तर, आलम सलीम, डॉ. मनीष कुमार सिंह, डॉ छितेश्वर नाथ मिश्र, डा. विश्वरंजन सिंह, अनुज कुमार सिंह, सिद्धांत मिश्रा, अनिल कुमार, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, मिथिलेश कुमार यादव सहित भारी संख्या मे शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपास्थित रहीं। अन्त में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन जिलामंत्री राम विलास सिंह यादव ने किया।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!