भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ने बनाया रिकार्ड, 2017 से अब तक….


गाजीपुर। भाजयुमो के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी का तीन वर्ष का सफलतम कार्यकाल पूर्ण हो गया है। १५ सितंबर २०१७ को सुमित तिवारी को भाजयुमो गाजीपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था । उसके बाद से लेकर अब तक अनवरत इनके नेतृत्व में जनपद में कार्यक्रमों को ऐतिहासिक ढंग से संचालित कराया गया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहते हुए जनपद में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जनपद के कोने-कोने से हजारों नौजवानों को भारतीय जनता पार्टी से जोडऩे का काम सुमित तिवारी अपने अध्यक्ष रहते पूरा किए थे। सुमित तिवारी के कुशल नेतृत्व में इन तीन वर्षों में नौ बार भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान का कार्यक्रम भी किया जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने जनपद के सभी नौजवानों की आवाज उठाने का काम किया। भाजयुमो के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी जिला संगठन के काफी प्रिय हैं । जनपद के सभी वरिष्ठ नेताओं का उनको आशीर्वाद प्राप्त रहता है, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री भानु प्रताप सिंह जी ने उनको नई जिम्मेदारी के तौर पर जमानिया विधानसभा के भदौरा मंडल में भाजपा प्रभारी के रूप में अभी नियुक्त किया है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!