‘‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022‘‘ के सफल आयोजन के लिए प्रचार वाहन का जनपद में किया स्वागत

गाजीपुर। ‘‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022‘‘ के सफल आयोजन के लिए बीते दिनों मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से मशाल प्रज्वलित कर मशाल रैली प्रचार वाहन टीम को रवाना किया गया था। इसका स्वागत बुधवार को गाजीपुर-चंदौली बार्डर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने किया। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर में 10 मई 2023 को प्रातः सात बजे ‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के लिए मशाल रैली प्रचार वाहन को जिलाधिकारी द्वारा आवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला युवा अधिकारी कपिल देव, जिला क्रीड़ाधिकारी अरविन्द यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, जनपद के लगभग 600 खिलाड़ी के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय खिलाड़ीगण, नेहरू युवा केन्द्र, एनसीसी , एनएसएस, व्यापार मंडल, रोटरी क्लब, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ प्रतिभाग किया। मशाल रैली प्रचार वाहन जिलाधिकारी आवास से आरंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए नेहरू स्टेडियम गोराबाजार पहुंची, जहां लुर्दस कांन्वेंट की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत एवं खेलो इण्डिया गेम्स पर एकल नृत्य की प्रस्तुति की गई, जो सराहनीय रहा।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जमीनी स्तर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए यह मुहिम चलाई गई है। 25 मई 2023 से आरंभ होने वाले इस आयोजन में लगभग 200 विश्वविद्यालय की टीमों के द्वारा 21 खेल स्पर्धा में 4705 खिलाड़ी भाग लेंगे।

इस जिले में यह रैली निकाली गई है, जिसमें खेल के प्रति लोगों का उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मशाल रैली प्रचार वाहन अपरान्ह में विभिन्न मार्गो से होते हुए वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी। जिला युवा अधिकारी कपिल देव ने युवाओं का उत्साह वर्धन एवं कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद कार्यक्रम एवं लेखा सहायक नेयु.केन्द्र ने किया तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!