..
.
.
आरो मशीन के लिए विधायक ने किया भूमि पूजन..
बलिया/बेल्थरारोड। बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र में अब आम जनता को शुद्ध पेयजल नसीब होगा। इसके लिए विधायक ने पहल शुरू कर दी है। उन्होंने शुक्रवार को कई सार्वजनिक स्थानों पर आरो मशीन लगाने के लिए भूमि पूजन किया।
विधायक धनंजय कन्नौजिया ने पेयजल की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर आरओ मशीन स्थापित करने को लेकर भूमि पूजन किया। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। विधायक ने मानस मंदिर, देवेंद्र पीजी कालेज, सेंट जेवियर्स स्कूल, न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी, रोडवेज बस स्टेशन, संत पुष्पा इंटर कॉलेज जमुआव आदि स्थानों पर आरओ मशीन के लिए भूमि पूजन किया। इसके पूर्व आयोजित समारोह में विधायक ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि नगर के विभिन्न स्थानों व विद्यालयों समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आरओ मशीन से लोगों को शुद्ध पेयजल सुलभ हो सकेगा। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा सर्व समाज के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन से सुविधा का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। इस मौके पर एकेडमी के प्रबंधक सतीश दुबे, शशिप्रकाश, महावीर यादव, सत्यभान सिंह, नीरज तिवारी, राजकुमार कनौजिया आदि मौजूद रहे।