बलिया। ऑल-इंडिया-मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी फेफना विधानसभा के बिसुकिया गांव में सदस्यता एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिसमें सैकड़ों की तादाद में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिनका पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसी क्रम में एक बैठक का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व बलिया, मऊ, गाजीपुर के प्रभारी मोहम्मद शमीम खान ने कहा कि लोकतंत्र में राजा रानी के पेट से पैदा नहीं होता। उसे जनता चुनती है। आप जिसे देश की बागडोर दे रहे हैं, उसके बारे में सोच समझ कर फैसला लें। धर्म जाति से ऊपर उठकर योग्य लोगों को अपना नेता चुने। जो राष्ट्रहित में कुछ कर सकें, बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब इस दौर के सबसे काबिल नेता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमानुल हक अब्बासी ने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। मेरठ में दिनदहाड़े हमारे पार्टी के पार्षद की हत्या होती है, लगता है कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, टूटी हुई सड़कें, लचर कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश की पहचान बनती जा रही है। इसके बावजूद भी यह निकम्मी सरकार खुद ही अपनी पीठ थपथपा रही हैं। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री गण मायापति पांडेय व मुदस्सिर अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद, जिला कार्यसमिति के सदस्य मोहम्मद नसीम खान, विधानसभा सचिव सरफराज अहमद, संगठन मंत्री करीम अहमद, संयुक्त सचिव जहांगीर अंसारी, मोहम्मद महताब, हाफिज नदीम, शाकिर अंसारी, जुबेर अंसारी, रईस अंसारी, जाकिर हुसैन, सद्दाम हुसैन, मोहम्मद दानिश, सुलेमान अहमद, जुबेर अंसारी, सद्दाम अंसारी, रियाज अंसारी, एजाज अंसारी, नूर आलम, साकिब अंसारी, दिलशाद अंसारी, मुनीर अंसारी, राम कुमार राजभर, दद्दू प्रसाद, छोटन राजभर, वसीम अहमद आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता ताहिर भाई तथा संचालन जिला प्रमुख महासचिव महताब आलम ने किया।