बलिया में भाजपा के मंडल पदाधिकारी निकले “शराब तस्कर”, खुद भाजपा कार्यकर्ता ने खोला मोर्चा…..


बलिया। मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के कुछ मंडल इकाइयों में विरोध का दौर चल रहा है। अभी हाल में ही हनुमानगंज मंडल अध्यक्ष को हटाने के बाद पदाधिकारियों के विरोध का मामला ठंडा ही नहीं हुआ था कि अब खेजुरी मंडल के एक पदाधिकारी के खिलाफ भाजपा के एक सक्रिय कार्यकर्ता ने मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर को पत्र भेज आरोप लगाया कि खेजुरी मंडल में संबंधित पदाधिकारी पार्टी में कभी थे ही नहीं फिर भी इन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जबकि इनके उपर 2017 में खेजुरी थाने में शराब तस्करी से संबंधित मुकदमा भी दर्ज हुआ था अर्थात ये आदमी अपराधिक प्रवृत्ति के है। ऐसे में इन्हें तत्काल पद से हटाकर पार्टी से बाहर निकाल दिया जाए।
भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सच्चिदानंद ने अध्यक्ष को प्रेषित पत्र में कहा है कि अध्यक्ष जी मैं आपसे सवाल पूछना चाहता हूं कि जिसको खेजुरी मंडल में प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है, क्या वह भाजपा सदस्य या सक्रिय सदस्य का मेंबर है। जबकि मंडल में जो 27 सदस्य है उनसे हटकर इन्हें मंडल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना कहीं से भी पार्टी की हित में नहीं है। इसके अलावा संबंधित पदाधिकारी के उपर शराब तस्करी के अलावा अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। ऐसे में पार्टी की छवि धूमिल हो रही है और जो सक्रिय सदस्य है उनके मन में पार्टी के प्रति आस्था कम हो रही है। ऐसे में संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए पार्टी से हटाने का कार्य करें।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!