बलिया। भारतीय जनता पार्टी की नव नियुक्त महिला मोर्चा का प्रथम परिचय सम्मेलन हनुमानगंज कार्यालय पर किया गया। यहां भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर पर एक औपचारिक बैठक के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें उपस्थित सभी पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने अपने उद्बोधन में किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव सबका साथ और सबका विकास की अवधारणा पर कार्य करने वाली पार्टी है।

जिला महिला मोर्चा से उम्मीद के साथ यह भी कहा कि आप जैसी बहनें जब कर्मठता से लग जाएंगी तो भाजपा को दूबारा सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाअध्यक्ष श्रीमती नीतू पांडेय ने साहू जी की बात पर पूरी महिला मोर्चा की तरफ से पूरा सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही अपनी पूरी महिला टीम को अध्यक्ष नीतू पांडेय ने भी ढ़ेरो शुमकामनाएं दी। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने भी समस्त टीम को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी।