जश्न- ए-गणतंत्र : जिले के कोने-कोने में आन- बान- शान से लहराया तिरंगा..

पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट, जिला जेल एवं शिक्षण संस्थाओं में भी किया गया झंडातोलन..

बलिया। 73वें गणतंत्र दिवस पर जनपद के कोने-कोने में आन- बान- शान से तिरंगा लहराया। इस मौके पर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में झंडातोलन कर राष्ट्र के शहीदों को नमन किया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस पर विशेष आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह एवं पुलिस कप्तान राजकरन नय्यर ने पुलिस लाइन परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया गया। पुलिस महकमे ने सोशल डिस्टेसिंग को ध्यान में रखते हुए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया।

जिलाधिकारी ने परेड की सलामी ली। परेड में जवानों के कदमों की ताल और गड़गड़ाहट से पुलिस परिसर गूंज उठा।सनद रहे देश को वर्ष 1947 में अंग्रेजों से स्वतंत्रता मिली थी। 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू किया गया था।

तभी से गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दिन मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस के ध्वजारोहण में सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। नगर एवं ग्रामीण इलाके में सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर तिरंगा लहराया गया। इस मौके पर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन को दुल्हन की तरह सजाया गया था।

पुलिस लाइन ग्राउंड पूर्वाह्न 9:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के साथ ही कलेक्ट्रेट, जिला जेल , जिला अस्पताल समेत गणतंत्र दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी थानों में भी ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को संविधान में उल्लिखित संकल्प की शपथ दिलाई।

उधर सभी शिक्षण संस्थाओं एवं राजनीतिक पार्टी कार्यालयों पर तिरंगा लहराने के साथ ही शहीदों को नमन किया गया। कोरोना के कारण छात्रों एवं अभिभावकों की अनुपस्थिति से प्रांगण सुना रहा। संस्थान से जुड़े लोगों ने झंडा तोलन किया।

कुछ जगह शिक्षकों ने कार्यक्रम आयोजित किए, तो बहुत सारे विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किए गए। केवल झंडा फहराने तक ही कार्यक्रम सीमित रहा।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!