योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लड़ेंगे ख्वाजा शमसुद्दीन..

बसपा सुप्रीमो ने 54 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की
लखनऊ/बलिया। यूपी विधानसभा चुनाव- 2022 के छठवें चरण के मतदान के लिए बहुजन समाज पार्टी ने शनिवार को उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस बार विधानसभा चुनाव में अकेले मैदान में उतरी बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्वांचल की 54 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के टिकट की घोषणा की। बताते चलें कि छठवें चरण में कुल 10 जनपदों के 57 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।
बसपा ने गोरखपुर सदर सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ख्वाजा शमसुद्दीन को चुनाव मैदान में उतारा है। कुशीनगर के फाजिलनगर में संतोष तिवारी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य को चुनौती देंगे। बहुजन समाज पार्टी के लखनऊ में केन्द्रीय कैम्प कार्यालय से जारी इस सूची में अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया जिले के विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम हैं। बहुजन समाज पार्टी ने अंबेडकरनगर, सिद्धार्थनगर तथा बलरामपुर के कई प्रत्याशी बदले भी हैं। इसके साथ ही सथ बस्ती, संतकबीरगर, महाराजगंज गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया तथा बलिया की सभी सीट के प्रत्याशियों का नाम भी घोषित किया है। बसपा ने गोरखपुर की चल्लिूपार सीट से राजेन्द्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है। सिंह इस सीट पर बसपा के कद्दावर नेता रहे एवं हाल ही में सपा में शामिल हुए विनय शंकर तिवारी को चुनौती देंगे। विनय शंकर तिवारी चिल्लूपार सीट से पिछले चुनाव में बसपा के ही टिकट पर विधायक बने थे।

0000

विधानसभा – प्रत्याशी

कैम्पियरगंज चंद्र प्रकाश निषाद

पिपराइच दीपक अग्रवाल

गोरखपुर शहर ख्वाजा शमसुद्दीन

गोरखपुर देहात दारा सिंह निषाद

सहजनवां अन्जू सिंह

खजनी विद्यासागर

चौरी-चौरा वीरेंद्र पाण्डेय

बांसगांव राम नयन आजाद

चिल्लूपार राजेंद्र सिंह

कटेहरी प्रतीक पाण्डेय

टाण्डा शबाना खातून

आलापुर केशरा देवी गौतम

जलालपुर राजेश कुमार सिंह

अकबरपुर चंद्र प्रकाश वर्मा

मेंहदावल मोहम्मद ताबिश खां

खलीलाबाद आफताब आलम

फाजिलनगर संतोष तिवारी,

कुशीनगर मुकेश्वर प्रत्याशी

हाटा शिवांग सिंह सैंथवार

रामकोला विजय कुमार

रुद्रपुर मनीष पांडेय

देवरिया राम शरण सिंह सैंथवार

पथरदेवा परवेज आलम

रामपुर कारखाना पुष्पा शाही

भाटपार रानी अजय कुशवाहा

सलेमपुर राजेश भारती

बरहज विनय लाल

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!