यूपी में किन्नर कल्याण बोर्ड गठित, किन्नर उपाध्यक्षों को नामित करेंगे सीएम

लखनऊ। लंबे समय से किन्नर अपनी समस्याओं को लेकर मारे-मारे फिरते थे। अब उन्हें इस झंझट सें मुक्ति मिल जाएगी। सरकार ने इनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश में किन्नर कल्याण बोर्ड का गठन किया है। राज्य सरकार की इस पहल की किन्नरों ने खूब प्रशंसा की है।

यूपी में करीब डेढ़ लाख किन्नरों की संख्या है। इनकी जरूरतों को हमेशा अजरअंदाज किया जाता रहा है। इनकी समस्याओं को को सुनने और जानने वाला तक नहीं था। समय-समय पर इनके द्वारा अपने समाज हित में उठाए गए मुद्दों पर सरकार विचार तक नहीं करती थी। अब पहली बार योगी सरकार ने किन्नरों की समस्याओं के समाधान के लिए किन्नर कल्याण बोर्ड का गठित किया है। इसकी रूप-रेखा काफी पहले तैयार की जा चुकी थी।

बुधवार को समाज कल्याण मंत्री की अध्यक्षता में इस बोर्ड का गठन किया गया। जिसमें कुल २३ सदस्यों को शामिल किश गया है। इस बोर्ड में उपाध्यक्ष एवं पांच सदस्य किन्नर रहेंगे। अब बोर्ड किन्नरों की समस्याओं को सुनने और जानने के बाद आवश्यकतानुसार उस पर काम करेेगा। इनके हित में नीति एवं अन्य सुधारों के लिए सरकार को समय-समय पर सुझाव देगा।
सरकार ने यह कदम सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर उठाया है। इस बोर्ड का गठन अन्य राज्यों में पहले से है। बोर्ड के अध्यक्ष समाज कल्याण मंत्री ही रहेंगे। जबकि मुखयमंत्री द्वारा नामित किए गए किन्नर इसके उपाध्यक्ष बनाए जाएंगे। इतना ही नहीं समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अथवा प्रमुख सचिव इसके संयोजक रहेंगे। इसके सााि ही अन्य अधिकारियों को अलग-अलग पद दिए गए हैं।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!