विधायक ने फ्लाइट से भेजवाया युवक का शव

गाजीपुर। सॆदपुर विधान सभा के सपा विधायक सुभाष पासी ने अक्षर फाउंडेशन द्वारा गुरुवार को मुंबई से एक मृत युवक का शव, स्थानीय विधानसभाा क्षेत्र अंतर्गत देवकली स्थित गांव भिजवाया गया। शव घर पहुंचते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सभी दहाड़े मारकर विलाप करने लगे।
देवकली निवासी शमशेर पाण्डेय 27 पुत्र जनार्दन पाण्डेय मुंबई में रहकर जीवन यापन के लिए वहां पानी पुरी का ठेला लगाता था। कुछ दिनों पूर्व पीलिया के कारण उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे वहां चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। लेकिन स्थिति ज्यादा खराब होने के कारण, बीते बुधवार 22 सितंबर को उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों ने स्थानीय विधायक सुभाष पासी से संपर्क कर, उनसे अपने बेटे का शव गांव भिजवाने की गुहार लगाई थी। जिसपर तत्काल कार्यवाही करते हुए, विधायक द्वारा अपने अक्षर फाउंडेशन के माध्यम से मृतक का शव हवाई जहाज द्वारा मुंबई से बाबतपुर भेजा गया तत्पश्चात्  पैतृक गांव देवकली भिजवाया गया। मृतक शमशेर की शादी हाल ही में हुई थी, वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था।
मृतक के पिता जनार्दन पाण्डेय ने अपने बेटे का शव फ्लाईट से  भिजवाये जाने को लेकर, नम आंखों से क्षेत्रीय विधायक सुभाष पासी के प्रति आभार प्रकट किया।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!