गाजीपुर। रामपुर माझां थाना क्षेत्र के देवकली बस स्टैंड के पास दोपहर में विक्रम टेंपो के धक्का लगने से देवकली निवासी अम्बिका पाल (60) की सिर में गंभीर चोट लगने से अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
मृतक आर्थिक तंगी के चलते किसान सम्मान निधि का पैसा लेने के लिए पहाड़पुर यूनियन बैंक जा रहा था। देवकली बस स्टैंड पर विक्रम टेंपो को रोकने के लिए हाथ से इसारा किया। टेंपो चालक संतुलन खो बैठा, जिससे अम्बिका पाल को धक्का लग गया। सिर व शरीर के अन्य भाग में चोट लगते ही चालक टेंपो लेकर फरार हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय दम तोङ दिया। मृतक काफी गरीब था। किसी प्रकार परिवार का जीविकोपार्जन करता था। उसकी पत्नी शांति देवी, पुत्री मीरा देवी व निशा देवी, बेटा संतोष पाल का रो -रो कर बुरा हाल है। रामपुर माझां पुलिस ने लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।