जनहित बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन

गाजीपुर। सेवराई तहसील क्षेत्र के भदौरा बस स्टैंड स्थित जनहित बालिका विद्यालय में गुरुवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश कर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा एवं विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मनोज यादव के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय प्रबंधन के द्वारा सभी अतिथियों को बैच लगाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती गीत, स्वागत गीत, रिकार्डिंग डांस, देश भक्ति नृत्य, देवी गीत, दहेज उत्पीड़न एवं एकांकी जैसे एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेशकर लोगों की वाहवाही लूटी। विद्यालय के बच्चों ने शोसल मीडिया पर कटाक्ष करते हुए ग्रुप डांस और एकांकी प्रस्तुत करते हुए खूब तालियां बटोरी। बच्चों ने एकांकी के माध्यम से बताया कि हम आज खुद और अपने परिवार से ज्यादा वक्त शोसल मीडिया को दे रहे जो बिल्कुल गलत है।

प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि शिक्षा वह शक्ति है जिससे हम जीवन के सभी मुश्किलों को दूर कर सकते हैं। बच्चियों ने डांडिया नृत्य पेशकर लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार सिंह एवं अजय जायसवाल और अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक एस एन सिंह ने किया।
इस मौके पर राजेन्द्र राम, अशोक सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, अरबिंद मौर्या, ग्राम प्रधान प्रदीप राजभर, डॉ राम प्रवेश कुशवाहा, मंजूर खान, पूर्व ग्रान प्रधान राजाराम, इंदल कुशवाहा, सीमा देवी, सुमन देवी, बासमती देवी, रिंकू, विशाल रंजन, आदि लोग मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक प्रभात रंजन सिंह ने सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त किया।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!