सियासी मैदान : राजनीति के तरकश में हुनर का एक और तीर..

अखिलानंद तिवारी

बलिया। विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण वोटों के सहारे वैतरणी पार करने की तैयारी कई दलों में चल रही है। इस चुनावी वर्ष में सपा और बसपा एक-एक कर तरकश से जातिगत तीन छोडऩे में जुटे हैं। इनका निशाना उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण हैं। ब्लाकवार प्रबुद्ध गोष्ठी की शुरुआत कर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तरकाश से एक और तीर छोड़ा है। सपा *कहीं पर निगाहें, कहीं पर निशाना* रखकर राजनीतिक कदम बढ़ा रही है। आप भी देखिए और गुनिए कि हुक्कमरान कहां निशाना लगा रहे हैं? समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के तीर किसे चोटिल करेंगे यह तो समय ही बताएगा ?
प्रमुख दलों के लिए आगामी विस चुनाव बेहद चुनौतीपूर्ण है। यह तय माना जा रहा है कि अगर सपा और बसपा का निशाना सटिक बैठा, तो भाजपा को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। भाजपा भी इसका काट तलाश रही है। भाजपा पहले से ही दलित वोटों पर कुंडली मारकर बैठी है, हालांकि अभी तक दलित वोटर इसके पक्ष में जाते नहीं दिखाई दे रहे है। विस चुनाव के मद्देनजर सियासी दुकानें सजने लगी हैं। प्रमुख दल खुद के फायदें के लिए मतदाताओं की नर्सरी तैयार करने में जुट गए हैं। अब बसपा में दलित ब्राह्मण भाई-भाई के नारे लग रहे हैं, तो सपा में प्रबुद्ध गोष्ठी कर ब्राह्मण नेताओं को आगे किया जा रहा है। आने वाले विस सभी राजनीतिक पार्टियां जातीय गणित के मजबूत समीकरण के साथ मैदान में उतरने की योजना तैयार कर रही है। अब दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों को रिझाने का तमाम जतन किया जा रहा है। इसी बीच ब्राह्मण सम्मेलन और प्रबुद्ध गोष्ठी का आयोजन पूरे जोर-शोर से सपा और बसपा करने में जुटी हैं। इस बार जहां भाजपा दलित वोट पर सेंधमारी की जुगत में लगी है, वहीं ब्राह्मणों को अपनी ओर खींचने के प्रयास में अन्य दल लगे हैं। बहुजन समाज पार्टी जिलों में सम्मेलन कर चुकी है। इसी मंगलवार को उसका अभियान खत्म हुआ है। बसपा पहले भी ब्राह्मणों को जोडऩे के लिए कार्यक्रम आयोजित करती रही है। सपा प्रदेश में चार बड़े ब्राह्मण सम्मेलन सहित प्रत्येक ब्लाक में अब प्रबुद्ध गोष्ठी का आयोजन कर रही है। बलिया, गाजीपुर, मऊ आदि जिले में भी प्रबुद्ध गोष्ठी की रणनीति तैयार की जा चुकी है। इसके पहले सपा के प्रबुद्ध सभा जिला, महानगर अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी के साथ हो चुकी है। इस सभा की अध्यक्षता प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री डा. मनोज कुमार पांडेय ने की थी। अब बलिया में बांसडीह विकास खंड समेत तिथिवार प्रबुद्ध गोष्ठी को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!