मुख्तार अंसारी के समर्थकों ने “बसपा” छोड़ कांग्रेस का दामन थामा..

मऊ। जनपद शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बसपा एवं मुख्तार अंसारी के समर्थक युवा नेता साहबे आलम न्याज ( मोहम्मदपुरा) के साथ दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की विचार धारा में विश्वास रखते हुए दल की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा ने कहा की दूसरे दलों के मजबूत पिलर एवं सक्रिय कार्यकर्ता भी अब कांग्रेश की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। आम जनता और युवा कांग्रेस के विकास एवं निर्माण की नीतियों में विश्वास रखते हैं। यही वजह है कि सभी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहें हैं। कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ मुखर है। शहर उपाध्यक्ष रफी अतहर अंसारी ने कहा की मऊ का बुनकर समाज कांग्रेस के तरफ तेजी से जुड़ रहा है। क्योंकि पिछले कई दशकों से बुनकर समाज को सपा तथा बसपा से धोखा मिला है। वर्तमान में कांग्रेस देश के बुनकर, किसान, नौजवान, व्यापारी और आम जनता के लिए लड़ रही है। इसलिए अब कांग्रेस ही विकल्प है। शहर उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी ने शहर कांग्रेस कमेटी के तरफ से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों को बधाई दी एवं कांग्रेस की नीतियों को सभी वार्डों में पहुँचाने का आह्ववान किया। इस अवसर पर रवि शंकर खंडेलवाल, रमन पांडेय, मनोज गिहार, वकील अंसारी, संजय चौहान, शमीम, इंजीनियर हफिजुरहमान आदि मौजूद रहे। कांग्रेस की सदस्त्या लेने वालों में मोहम्मद खालिद, विक्की , इकबाल अहमद मो आसिफ, शकील अहमद, सफी अहमद, मो अनस, शेराज अहमद, एजाज अहमद, मो दानिश, मो हमजा, जमील अहमद, मो अहमद, शाहनवाज आलम, मो शाहीद, मो अफजाल, मो शाक़ीब, मुशर्फ, जावेद अख्तर, मो आमिर, मो कामरान, मो उसमान, मो अबरार, मो कयुम, मो इष्माइल, खुर्शीद अहमद, शमीम अहमद, मो रेहान, मो तैयब, मो एकबाल जयबहादुर आदि लोग शामिल हैं।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!