विषैले जंतु के काटने से किशोर की मौत..



जौनपुर (करंजाकला) सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के मखमेलपुर गांव में शुक्रवार की रात विषैले जंतु के काटने से एक किशोर की मौत हो गई।
इलाके के मखमेलपुर गांव निवासी रामअजोर के घर के समीप मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है। रोज की तरह शुक्रवार शाम दुर्गा पूजा अर्चना में शामिल होने राम अजोर का 35 वर्षीय पुत्र विमलेश भी पहुंचा।
पूजा- अर्चना के दौरान किसी विषैले जंतु ने विमलेश के पैर में डंस लिया। डसने की खबर सुनते ही पंडाल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में किसी तरह से उसे नजदीक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर गूंज उठी।



Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!