हमेशा के लिए खामोश हो गई मासूम की किलकारियां..




बलिया। एक मासूमों की किलकारियां पूरे घर आंगन में गूंजती रहती थी। पूरा परिवार उसे देखकर खुश रहता था। चार साल का बालक काफी चंचल और खुशमिजाज था। अचानक घर के पीछे गड़ही में डूबने से शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही घर की खुशी मातम में बदल गई और मासूम की किलकारियां हमेशा के लिए खामोश हो गई।


हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव निवासी रंजय राम के चार वर्षीय पुत्र सचिन का शव शुक्रवार की दोपहर घर के पीछे गड़ही में उतराया मिला। वह पूर्वांह्न साढ़े बजे तक घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक लापता हो गया। करीब दो घंटे बाद दरवाजे पर जब बालक नहीं मिला, तो परिजन उसे ढूंढने लगे। इसी बीच किसी पड़ोसी ने आकर सूचना दी कि एक बच्चा का शव गड़ही में उतराया हुआ है। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उसकी अपने पुत्र सचिन के रूप में शिनाख्त की। इसके बाद घर में रूदन क्रंदन शुरू हो गया।




Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!