बलिया/हल्दी। हल्दी थाना क्षेत्र के बिहार घाट जाने वाले मार्ग से हल्दी पुलिस ने सोमवार को पिकअप पर लदी तीन गायों के साथ दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
हल्दी थाने के उपनिरीक्षक शिवमूर्ति तिवारी गायघाट की ओर क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान बिहार घाट की तरफ जा रही पिकअप पर संदेह होने पर गाड़ी का पीछा किया। पुलिस ने जब रोकना चाहा तो चालक व मौजूद व्यक्ति वाहन खड़ा कर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। जांच-पड़ताल शुरु हुई तो उपर तीन गाय लदी हुई थीं। पुलिस ने पूछताछ किया तो दोनों ने अपना नाम पता विनोद यादव पुत्र ईश्वर दयाल निवासी गायघाट, थाना हल्दी तथा रुद्र यादव पुत्र विजय यादव निवासी चांदपुर थाना सहतवार बताया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ पर पकड़े गए व्यक्तियों ने बताया कि वह पशुओं को वध के लिए बिहार घाट के रास्ते गंगा नदी पार कर बिहार जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गोवध निवारण व पशु क्रुरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया। उधर पकड़ी गई पिकप को सीज कर दिया।पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक के साथ साथ हर्षित पांडेय, प्रवेश सहित अन्य लोग शामिल रहे।