आजमगढ़। कोलकाता क्षेत्र में भारी वर्षा एवं जलजमाव के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का संचलन निरस्त कर दिया गया है। 20 सितम्बर 2021 को कोलकाता से प्रस्थान करने वाली 03137 कोलकाता – आजमगढ़ विशेष गाड़ी का संचलन निरस्त कर दिया गया है।

21 सितम्बर 2021 को आजमगढ़ से प्रस्थान करने वाली 03138 आजमगढ़-कोलकाता विशेष गाड़ी का संचलन निरस्त रहेगा। 20 सितंबर 2021 को कोलकाता से प्रस्थान करने वाली 05047 कोलकाता- गोरखपुर विशेष गाड़ी का संचलन निरस्त कर दिया गया। 21 सितम्बर 2021 को गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 05048 गोरखपुर- कोलकाता विशेष गाड़ी का संचलन निरस्त रहेगा। उक्त आशय की जानकारी पूर्वोतर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।